बचपन की कुछ यादे होंगी, बहुत ही ख़ूबसूरत, बहुत ही प्यारी, उम्र के साथ साथ वो सब कही खोती चली। आज उन सबकी याद आती है जो वक्त साथ गुजर तो गया है लेकिन बस कहने के लिए। यकीन न आये तो अपनी यादो को खंगाल कर देख लीजिये, कही पर भी कुछ भी खत्म नही हुआ होगा, बस जिंदगी की दौड़ भाग में एक लम्हा कभी वक्त को पलटा ही नही। और आज जब उसे उल्टेगे तो शायद आँखे नम हो जाए, क्योकि जिंदगी को वो अनमोल पल हमसे बिछड़ गए है। अब न वो दोस्त रहे, न वो पल रहे, बस हर पल की अमिट छाप है मन में, दिल में। जिसे बस किन्ही कारण से कभी महसूस ही नही किया।
अपनों के लिए सोचते सोचते, शायद अपने बारे में सोचना ही भूल गए, अच्छा है की, आप अपनों के लिए सोचते और करते है, लेकिन जिंदगी से दो पल अपने लिए भी निकाल लेने में हर्ज़ तो कोई नही शायद। अगर सम्भव हो तो आज अपने आप को कुछ पल देके देखीये, यकीन मानिए, फिर से उन पल को जीने का मन कर आए या उन दोस्तों के साथ गुजारे एक एक पल न याद आए, हर शरारत उन दिनों की, हर बात उन दिनों की।
पढ़ना ख़त्म कीजिए और अपने बचपन को पूरी तल्ल्नीनता के साथ जीइए। phir milenge aapke puraane dinoo ko phir se zindaa karaane ke liye.
